What is MS Excel?
MS Excel, जिसका पूरा नाम Microsoft Excel है, एक शक्तिशाली Spreadsheet Program है जिसे Microsoft Corporation ने विकसित किया है। इसे आमतौर पर केवल “Excel” नाम से भी जाना जाता है और यह Microsoft Office Suite का एक प्रमुख हिस्सा है।
Excel का उपयोग डेटा को टैबुलर (Rows & Columns) फॉर्मेट में व्यवस्थित करने, उसका विश्लेषण करने और विभिन्न प्रकार की गणनाएँ करने के लिए किया जाता है।
Main Uses of MS Excel
MS Excel केवल डेटा को व्यवस्थित करने का साधन नहीं है, बल्कि इसमें आप कई प्रकार के कार्य कर सकते हैं, जैसे:
· संख्यात्मक (Numerical) डेटा की गणना
· निर्णय लेना (Decision Making)
· डेटा के ग्राफ और चार्ट तैयार करना
· रिपोर्ट बनाना
· वेबसाइट या डेटाबेस से डेटा के साथ कार्य करना
Formulas & Functions in Excel
Excel में बड़ी गणनाओं के लिए सैकड़ों Formulas और Functions मौजूद हैं,
जो जटिल गणनाओं को भी सरल बना देते हैं।
संख्यात्मक डेटा की गणना के लिए आप Arithmetic Operators जैसे
+, -, *, /, % का उपयोग कर सकते हैं।
Structure of MS Excel
Excel में डेटा Rows और Columns के रूप में व्यवस्थित होता है, और
इनका संयोजन Worksheet कहलाता है।
· एक Worksheet में 10,48,576 Rows और 16,384 Columns होते हैं।
· Rows और Columns के मिलने से बनने वाले बॉक्स को Cell कहा जाता है।
· एक Worksheet में कुल 17,17,98,69,184 Cells होते हैं।
MS Excel की पूरी फाइल को Workbook कहा जाता है,
और एक Workbook में अधिकतम 255 Worksheets बनाई जा सकती हैं।
Executable File Name of MS Excel
MS Excel का Executable File Name "excel.exe" होता है।
File Extension of MS Excel
Excel का डिफ़ॉल्ट File Extension “.xlsx” होता है।
हालाँकि, Excel अन्य फॉर्मेट जैसे .xls, .csv, .xlsm आदि में भी फाइल सेव करने की सुविधा देता है।
Written by: Wamique Sir
Founder – ZN Computer Institute, Siddharthnagar